मनोरंजक विज्ञान दीर्घा एवं परावर्तन दीर्घा

मनोरंजक विज्ञान दीर्घा प्रकाशीय भ्रम, ज्यामिती यांत्रिकी एवं गणित पर संकलित अंत: क्रियात्मक प्रदशों को प्रदान कर असंख्य लोगों के अंदर जिज्ञासा उत्पन्न करने एवं उनके सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है। अंत: क्रियात्मक प्रदशों में विज्ञान एवं मनोरंजन से सम्बंधित अनोखी कार्यवाहियों से भरपूर परिवेश में दर्शकों को आनंदप्रद ज्ञानार्जन प्राप्त होता है। प्राकृतिक मनोरम सौंदर्य के अलावा यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र 3 विमीय प्रेक्षागृह है।